देशभक्तों के संजोए सपनों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री – मनोहर लाल

चंडीगढ़, 25 अक्तूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2022 से 2047 तक देश में आजादी का अमृत काल चलाया जा रहा है जिसका  उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत…

हरियाणा में आगामी 26 नवंबर, 2023 ‘संविधान दिवस’ को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा

चण्डीगढ़ मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने जारी एक पत्र में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को निर्देश किया है कि सभी सरकारी कार्यालयों, संलग्न और अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त…

हरियाणा के सभी विश्वविद्यालय बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपने एलुमनी नेटवर्क को करें सक्रिय – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़, 24 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए पूर्व छात्र नेटवर्क और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड का लाभ उठाने के महत्व को…

मुख्यमंत्री ने की घोषणा, भारत सरकार द्वारा करवाये जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

चंडीगढ़, 23 नवंबर – हरियाणा सरकार द्वारा निकायों में विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए शहरी स्थानीय निकायों को स्वायत्ता प्रदान करने के बाद अब सरकार निकायों के सफाई कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज घोषणा करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा करवाये जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में उच्चतम 25 प्रतिशत (सबसे अच्छा प्रदर्शन) की श्रेणी में आने वाली निकायों के सफाई कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उन पालिकाओं के सफाई कर्मचारियों को 12,000 रुपये वार्षिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, जो स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रदर्शन के आधार पर सभी पालिकाओं में सबसे ऊपर 25 प्रतिशत की श्रेणी में होंगी। इसके अतिरिक्त अगली 25 प्रतिशत की श्रेणी में आने वाली पालिकाओं के सफाई कर्मचारियों को भी 9,000 रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि निकायों के सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भारत सरकार द्वारा करवाये जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रदर्शन के आधार पर दी जाएगी। किसी एक वर्ष में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान निकायों के प्रदर्शन के आधार पर अगले वित्त वर्ष में दिये जाने वाले प्रोत्साहन की श्रेणी तय की जाएगी। अगले वर्ष में पुनः नवीनतम सर्वेक्षण के प्रदर्शन के आधार पर आने वाले वर्ष की प्रोत्साहन राशि तय की जाएगी। श्री मनोहर लाल ने कहा कि यह प्रोत्साहन राशि 4 किस्तों में प्रदान की जाएगी। वित्त वर्ष की प्रत्येक तिमाही के अन्त में 1 किस्त दी जाएगी। इससे सफाई कर्मचारियों को सालाना लगभग 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी। इनमें नियमित कर्मचारी, पालिका रोल के कर्मचारी, आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारी आदि शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री के मकरंद पाण्डुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर श्री सुदेश कटारिया, मीडिया सचिव श्री प्रवीन आत्रेय, सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री विवेक कालिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 23 नवम्बर – उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली निगम के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी…

गृह मंत्री के आवास पर प्रतिदिन फरियादियों की लग रही लंबी कतारें

चंडीगढ़, 22 नवंबर- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज का जनता दरबार आजकल बंद है, मगर इसके बावजूद उनके आवास पर अब प्रतिदिन प्रदेशभर से आ रहे लोगों की कतारें लग…

रेल नेटवर्क विस्तार योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है हरियाणा

चंडीगढ़, 22 नवंबर- हरियाणा सरकार विकसित भारत 2047 तक  के सपने को साकार करने तथा उद्योगों और जनता  की बढ़ती मांगों को प्रभावी ढंग से पूरा करने की रणनीति के तहत राज्य में…

हरियाणा पुलिस तथा भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नकली नोटों की पहचान तथा नियंत्रण को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़, 22 नवंबर- हरियाणा पुलिस तथा भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आज हरियाणा 112 के ऑडिटोरियम में ‘नकली नोटों की पहचान तथा इसके प्रचलन पर समग्र नियंत्रण‘ को लेकरj राज्य स्तरीय प्रशिक्षण…

चालू वित्त वर्ष में हरियाणा में अब तक 46493 एकड़ जलक्षेत्र में 1.62 लाख टन मत्स्य उत्पादन

चंडीगढ़, 21 नवंबर- विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर आज गुजरात के अहमदाबाद में दो दिवसीय ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया-2023 का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी…

युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने बलात्कार किया, गृह मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र एसपी को जांच के निर्देश दिए

डीगढ़, 21 नवंबर- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला में अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। रेवाड़ी से…