74 / 100

Bollywood: पिछले काफी समय से चर्चा थी कि Varun Dhawan जल्द ही पर्दे पर हॉकी खेलते नजर आएंगे। उन्हें हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक का प्रस्ताव मिला था। वरुण ने फिल्म में दिलचस्पी भी दिखाई थी। वह इसे लेकर इसलिए भी बेहद उत्साहित थे क्योंकि वरुण पहली बार किसी बायोपिक में काम करने जा रहे थे, लेकिन अब वह अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक वरुण अब इस फिलम का हिस्सा नहीं होंगे। डेट्स ना होने की वजह से उन्हें यह फिल्म छोडऩी पड़ी है। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला Lockdown के बाद फौरन फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते थे, लेकिन वरुण ने पहले से ही कई फिल्मों को लेकर कमिटमेंट किया हुआ है। Varun Dhawan को कहानी बेहद पसंद थी, लेकिन इसकी तैयारी और शूट में समय बहुत ज्यादा लगता। लिहाजा वरुण को फिल्म के लिए मना करना पड़ा।

चर्चा थी कि मेजर ध्यानचंद की बायोपिक के राइट्स करण जौहर ने खरीद लिए हैं। जब करण ने इस प्रोजेक्ट के बारे में सुना था तो वह तुरंत इसे बनाने के लिए राजी हो गए थे। करण यह फिल्म शाहरुख खान के साथ बनाने वाले थे, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में समय लगने की वजह से फिल्म डिब्बाबंद हो गई थी। इसके बाद रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्म के राइट्स खरीदे और अब वह इसे काफी बड़े स्तर पर बनाने वाले हैं।

ध्यानचंद को खेल जगत की दुनिया में दद्दा कहकर पुकारते हैं। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद ने वर्ष 1926 से 1948 तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 1928, 1932, 1936 में हुए ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। करीब 185 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और इनमें 400 से अधिक गोल किए। मेजर ध्यानचंद के प्रशंसकों में जर्मनी का शासक एडोल्फ हिटलर और क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन भी थे।

वरुण हॉरर कॉमेडी फिल्म भेडिय़ा में मुख्य भूमिका निभाएंगे। दिनेश विजान की इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन दिखाई देंगी। उन्हें फिल्म जुग जुग जियो में भी देखा जाएगा। अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। Varun Dhawan जल्द ही फिल्म रणभूमि में नजर आएंगे। इस एक्शन ड्रामा फिल्म के निर्देशन की कमान शशांक खेतान संभाल रहे हैं, वहीं, करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। वरुण फिल्म सनकी में भी नजर आ सकते हैं।