52 / 100

Bollywood: पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म आदिपुरुष की खूब चर्चा चल रही है। ओम राउत इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें साउथ अभिनेता प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। अब फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। वह भगवान राम के लुक में काफी जच रहे हैं। उनके लुक को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर आदिपुरुष से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमसे जुड़ें। फिल्म के टीजर का अनावरण 2 अक्टूबर को शाम 7:11 बजे हमारे साथ करें! आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को आईएमएएक्स और 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के पोस्टर में प्रभास अनोखे अवतार में नजर आए हैं। वह जमीन पर पैर टिकाते हुए आसमान की ओर धनुष-बाण से निशाना साधते हुए दिखे। उनके पीछे समुद्र का दृश्य नजर आ रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में बिजली को कडक़ते हुए दिखाया गया है। फैंस प्रभास को राम के अवतार में देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जय श्री राम। एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट किया, रिबेल स्टार प्रभास।
आदिपुरुष में प्रभास के साथ अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी बनी है। कृति फिल्म में प्रभास के अपोजिट सीता के किरदार में दिखेंगी। वहीं, फिल्म में सैफ अली खान रावण का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। इस फिल्म में सनी सिंह प्रभास के छोटे भाई की भूमिका में दिखने वाले हैं। इस प्रकार वह लक्ष्मण की भूमिका को पर्दे पर उकेरते दिखेंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज प्रोड्यूस करेगी।
फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। हाल में खबरें आई थीं कि आदिपुरुष, बाहुबली फ्रेंचाइजी से भी महंगी होगी। बताया गया था कि मेकर्स इस फिल्म को 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण ने कहा था, फिल्म आदिपुरुष 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। हम जानते हैं कि इस फिल्म के लिए हाउसफुल बोर्ड के साथ ओपनिंग बहुत बड़ा होने वाला है।
अभी रामायण पर आधारित कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मधु मंटेना भी रामायण का 3डी वर्जन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण को सीता की भूमिका में देखा जा सकता है। ऋतिक रोशन रावण का किरदार निभाते हुए दिख सकते हैं। अलौकिक देसाई की फिल्म द इनकारनेशन सीता पर भी काम चल रहा है। इसमें कंगना रनौत अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।
००