Bollywood: ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली ने अगली फिल्म बैजू बावरा के लिए अप्रोच किया है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की बड़े पर्दे पर केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों स्टार्स ने एक साथ कई हिट फिल्में की हैं। दोनों आखिरी बार डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में नजर आए थे। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को उन्होंने अगली फिल्म बैजू बावरा के लिए अप्रोच किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण से बातचीत जारी है। रणबीर और दीपिका को साथ लाकर संजय ऑनस्क्रीन मैजिक करना चाहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी फिल्म साइन नहीं की है। वहीं, फैंस दोनों को सिल्वर स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए बेकरार हैं।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ लॉकडाउन से पहले बातचीत हुई थी। अब देखना होगा कि स्टार्स के कैलेंडर के हिसाब से चीजें कैसे आकार लेती हैं।  रणबीर कपूर अगर संजय लीला भंसाली के साथ काम करते हैं यह दूसरा मौका होगा जब दोनों एक साथ काम करेंगे। बता दें कि रणबीर ने संजय की फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं लेकिन रणबीर कपूर की ऐक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।