65 / 100

Bollywood: दुनियाभर में आज यानी 10 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलिवुड सिलेब्स भी अपनी मां के साथ तस्वीरें, वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इस बीच ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी खास अंदाज में मदर्स डे की बधाई दी है।
दरअसल, करीना ने अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ एक क्यूट फोटो शेयर किया है। इसमें ऐक्ट्रेस जीभ निकाले हुए दिख रही हैं जबकि तैमूर भी पास में लेटे हुए कैमरे को पोज दे रहे हैं।
मां-बेटे की इस खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर कॉमेंट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, तुम्हें और करिश्मा कपूर को मिस कर रही हूं। इसके अलावा अमृता अरोड़ा, रिया कपूर जेसे सिलेब्स ने भी कॉमेंट किए।
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर मार्च में रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह लाल सिंह चड्ढा, तख्त जैसी फिल्मों में दिखेंगी जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।