रामनगर,(Zafar Saifi): उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के सभी नगर-निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में मनोनीत सदस्यों के नामों की घोषणा की है। इस कड़ी में नैनीताल जनपद के रामनगर नगरपालिका परिषद में भी 4 सदस्य नामित किए गए हैं। नगर पालिका परिषद रामनगर में राम भरोसे लाल, सरिता मेहरा, ओंकार सिंह, राकेश अग्रवाल नामित हुए हैं। बता दें कि उत्तर- प्रदेश नगर पालिका अधिनियम  1916 जो थि (उत्तराखंड में भी यथाप्र वृत्त) की धारा 9 की उपधारा 1 के खण्ड घ में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने यह सदस्य नामित किए हैं।विधायक दीवान सिंह विश्व मंडी समिति अध्यक्ष मान सिंह रावत ब्लाक प्रमुख रेखा रावत नगर अध्यक्ष भावना भट्ट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत मनीष अग्रवाल नरेंद्र शर्मा नवीन  कर देती अनुज अग्रवाल राजेश बंसल चमन लाल चौधरी अरविंद गोसाई  मनोज रावत मदन जोशी घनश्याम शर्मा नदीम अख्तर पूरन नैनवाल राकेश  नैनवाल संदीप माहेश्वरी दिनेश मेहरा समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं  ने मनोनीत सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं  दी है।
फ़ोटो-नामित सभासद