75 / 100

Uttarakhand: राज्य में COVID-19 Lockdown 1 जून तक बढ़ा। आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खुली रहेंगी।28 मई को, जनता आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सुबह 8 बजे और दोपहर में यात्रा करने के लिए स्वतंत्र होगी l

सुबोध उनियाल ने बताया कि व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री के साथ विमर्श के बाद बाजार खुलने के समय को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पू्र्व की तरह आवश्यक सेवाओं दूध, मीट-मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेंगी।

उन्होंने बताया कि राशन और किराने की दुकान आम जनता के लिए 28 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तक खुलेंगी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं के क्रय हेतु आज जनता को आवाजाही में छूट रहेगी।