78 / 100

वाशिंगटन : Ukraine में लगभग एक महीने पहले शुरू हुए रूसी सैन्य अभियान के बाद से यहां के करीब 64 अस्पतालों पर हमला किया जा चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसकी पुष्टि की है, जिसकी जानकारी गुरुवार को अल-जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में दी। संगठन ने अपने एक बयान में कहा है, 24 फरवरी से 21 मार्च की समयावधि में हुए हमलों में हर रोज दो से तीन अस्पताल क्षतिग्रस्त हुए हैं और कम से कम 15 लोगों की जानें गई हैं।

Ukraine लगातार रूस पर यहां के अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा केंद्रों पर हमले के आरोप लगाता रहा है। इनमें मारियुपोल में स्थित बच्चों और गर्भवती महिलाओं का एक अस्पताल भी शामिल रहा है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन के नागरिकों को निशाना बनाए जाने के आरोपों का बार-बार खंडन किया है। Ukraine में जारी सैन्य अभियान को देखते हुए यहां अस्पतालों का दोबारा पुरजोर तरीके से निर्माण किया जा रहा है ताकि घायलों का इलाज किया जा सके और लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराया जा सके।

WHO ने कहा है कि यहां करीब 1,000 अस्पताल या स्वास्थ्य सेवा केंद्र ऐसे हैं, जो या तो रूसी सीमा के करीब या रूसी कब्जे वाले क्षेत्र में हैं।