77 / 100

रामनगर:  नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसानों को Sugarcane के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले। किसान ने तत्काल रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर गांव में कुछ किसान शनिवार अपने खेत में गए थे, तभी उन्होंने Sugarcanes के बीच तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए, जिसे देखकर वे डर गए। उन्होंने शावकों की जानकारी रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। शावकों की जानकारी मिलते ही वन प्रभाग की टीम वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के साथ मौके पर पहुंची। डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के अनुसार एक शावक को बर्न इंजरी भी हुई है।

डॉक्टर दुष्यंत शर्मा के बताया कि एक शावक हल्का जला हुआ भी है, जिसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर दुष्यंत शर्मा ने बताया कि ये तीन शावक थे, जिसमें एक को इनकी मां लेकर चली गई है। इन दोनों शावकों को भी उपचार के बाद उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। जब तक उनकी मां उन्हें नहीं ले जाती है, तबतक उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।