68 / 100

शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):  प्रदेश महिला कांग्रेस ने पच्छाद ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पंचायत समिति की सदस्य सीमा अत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।उन्होंने शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सीमा एक प्रभावशाली महिला नेत्री थी।उल्लेखनीय है कि सीमा अत्री का 41 वर्ष की अल्प आयु में हीं गत दिन दिल का दौरा पडने से निधन हो गया।वह अपने पीछे पति और 2 बच्चे छोड़ गई है।

 

 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, प्रभा वर्मा,कविता सिंह, कविता कंवर,शारदा ठाकुर,शांता राजटा, विमला ठाकुर,शशि ठाकुर,लक्की राणा,नीलिमा शर्मा,राज कंवल व अन्य महिला कांग्रेस सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने उनके आकस्मिक निधन से कर्मठ नेत्री को खो दिया, जिसकी भरपाई नही हों सकेगी