शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राम मंदिर निर्माण का राजनीतिकर्ण कर रही है।उन्होंने कहा है कि भगवान राम कण कण में विद्यमान है।उन्होंने मंदिर निर्माण शुरू होने पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज पूरे देश मे खुशी व उत्साह का माहौल है।

पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए राठौर ने कहा कि भाजपा राम मंदिर निर्माण का झूठा श्रेय लेने में जुटी है।उन्होंने कहा कि 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इसकी गर्वजोत को खुलवा कर पूजा अर्चना की अनुमति दी थी।1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने ज़मीन का अधिग्रहण को मंजूरी दी थी।उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय अदालत ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जिसका कांग्रेस स्वागत करती है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा को इसपर अपनी राजनीति बंद करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अन्यन्य राम भक्त थे।उनकी हत्या किस विचार धारा के व्यक्ति ने की थी वह सब जानते है।इसलिए भाजपा को देश मे राम राज्य स्थापित करने की दिशा में शुद्ध मन से काम करना चाहिए।