शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):शहरी विकास, आवास, विधि, संसदीय कार्य, नगर नियोजन व सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज समरहिल शिमला में भाजपा मंडल शिमला व वन विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने भूमि पूजन के उपरांत देवदार का पौधा रोपित किया।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों तथा पेड़ों की आयु खत्म होने से शिमला के वन क्षेत्रफल में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने के लिए हिमाचल प्रदेश में वनों का विस्तार करना आवश्यक है। शिमला की सुंदरता ही बान तथा देवदार के पेड़ों के कारण थी, देवदार तथा बान के पेड़ कम होते जा रहे है, जिसे अब दोबारा लगाने की आवश्यकता है ताकि शिमला का पर्यावरण, वातावरण व सुंदरता बनी रहे। उन्होंने बताया कि शिमला की सुंदरता से ही यहां का पर्यटन भी विकसित होगा।
उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों को लगाने के उपरांत हर व्यक्ति को उसका संरक्षण भी करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर पार्टी के जिला स्तर पर, मण्डल व बूथ स्तर पर वन महोत्सवों का आयोजन कर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने अखरोट, बान, देवदार, खनौर, हाइड्रिंजिया आदि लगभग 200 पौधे लगाए।
नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, पार्षद लेखराज कौंडल, किमी सूद, विदुषी शर्मा, आशा शर्मा, राजेंद्र चैहान, दीपक शर्मा, पूर्णमल, जसविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष रवि मेहता, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री शीतल व्यास, शिमला मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, कुसुम्पटी मंडलाध्यक्ष जितेंद्र भोटका, पूर्व राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिला कश्यप सूद, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव चैहान, डीएफओ पवन चैहान, आर ओ सौरभ झिंगता एवं जिला तथा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सुरेश भारद्वाज ने रोपित किया देवदार का पौधा
Related Posts
संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना सारथी बनाएं छात्र : संजय अवस्थी(Sanjay Awasthi)
58 / 100 Powered by Rank Math SEO सोलन: प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सोलन द्वारा आज सोलन ज़िला के वाकनाघाट में स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में ज़िला स्तरीय ग्रीन स्कूल कार्यक्रम, राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर मांगें माफी : राजीव राणा
60 / 100 Powered by Rank Math SEO शिमला: कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष राजीव राणा ने पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा प्रदेश सरकार के विरुद्ध किए…