शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम):कांग्रेस ने जेएस जसवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है | करीब 82 वर्षीय जेएस जसवाल फारेस्ट कार्पोरेशन से ज्वाईंट सेक्रेटरी के पद से सेवा निवृत थे | वह समाजसेवाऔर खुशमिजाजी के लिए प्रसिद्ध थे | उनकी मृत्यु से क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है | कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव हरी कृष्ण हिमराल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह श्री जसवाल कि मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहार व्याप्त हो गयी और उनको श्रद्धांजली देने हजारों लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा | उन्होंने बताया कि श्री जसवाल क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे | उनकी मृत्यु से क्षेत्र को भारी क्षति हुई है | पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, विधायक विक्रमादित्य सिंह कंवर, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर समेत पारिवारिक सदस्य सुखदेव सिंह जसवाल और योगेंद्र सिंह कंवर आदि ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है |