तोक्यो ,21 मार्च । जापान की राजधानी तोक्यो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है। तोक्यो में शाम छह बजकर 10 मिनट से ठीक पहले भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 कलोमीटर गहराई में था। इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।