4 / 100

चंडीगढ़, 17 नवंबर- हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने कहा कि  प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

श्री कंवर पाल ने ये बातें अपने जगाधरी कार्यालय पर जनता दरबार में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने अपने कार्यालय पर नागरिकों की बिजली, पानी , परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, पुलिस व अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विगत 9 वर्षों से आईटी का अधिक से अधिक उपयोग कर राज्य को डिजिटल क्रांति में अग्रणी बनाया है। सरकारी विभागों की कार्यशैली में आईटी ने व्यवस्था परिवर्तन का एक नया अध्याय जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने मिशन- 2024 को भी आईटी से जोड़ा है और हरियाणा को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से आईटी का उपयोग कर स्टार्टअप्स शुरू करके अन्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित  किया है। मुख्यमंत्री ने लगातार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विज़न को साकार करने की दिशा में अन्य राज्यों की तुलना में अनूठी पहल की है, जिसके चलते हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। हरियाणा का परिवार पहचान पत्र इसी डिजिटल क्रांति का एक उदाहरण है।