सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सतना से चित्रकूट जा रहा पुलिस का एक वाहन ट्रक से टकरा गया, जिससे उसमें सवार नयागांव थाने के टीआई के अलावा तीन अन्य पुलिस कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार क्राइम मीटिंग में शामिल होने के बाद कल रात जिला मुख्यालय से चित्रकूट जा रहे नयागांव थाना क्षेत्र के टी आई का वाहन सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा मोड़ के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में थाना प्रभारी रामविलास त्रिपाठी के अलावा तीन अन्य पुलिस कर्मचारी गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए समीप के अस्पताल ले जाया गया है।