अल्मोड़ा:जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज जिला कोषागार का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थायें सही पायी। जिलाधिकारी ने कोषागार में स्टाॅम्प पैड, लाॅक्स एवं सिंगल व डबल तालक स्टाॅक रजिस्ट्रर, ट्रेजरी चैकबुक, ज्यूडिशियल स्टाॅम्प, नोटिरियल स्टाॅम्प, बीमा पालिसी स्टाॅम्प व दो तालक पंजिका आदि का गहनता से निरीक्षण एवं मिलान किया।

मिलान करने में सही दस्तावेज व प्रपत्र सही पाये गये। उन्होंने कोषागार की पंजिकाओं के अद्यतन पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी हेमेन्द्र प्रकाश गंगवार, कोषागार के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।